सैफ अली खान हाल ही में अरबाज खान के टॉक शो क्विक हील पिंच में मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो में उन्होंने दूसरे सेलेब्स की तरह मजेदार बातें की। शो में सैफ से पहले करीना कपूर, वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करण जौहर, कटरीना जैसे बॉलीवुड के तमाम सितारे हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में इस शो का टीजर आया है, जिसमें गेस्ट की कुर्सी पर सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।