11 फरवरी से चल रहे लैक्मे फैशन वीक के समर कलेक्शन में सितारों का जलवा कायम है। पहले दिन जान्हवी कपूर और विकी कौशल के साथ शुरू हुए इस रैंप शो में दूसरे दिन भी सितारों के जबरदस्त लुक नजर आए। रकुल प्रीत सिंह से लेकर बिपाशा बसु और मलाइका अरोड़ा के साथ एक और हीरोइन थीं। जिसे देखते ही हर किसी की निगाहें उन पर ठहर गईं। सलमान खान के साथ दबंग 3 में काम कर चुकीं सई मांजरेकर दुल्हन अवतार में रैंप पर उतरीं।