फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं रुबीना, फैंस ने कहा- कब से था ऐसे फोटो का इंतजार

Thu, 01 Apr 2021 05:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रुबीना ने आकर्षक सी ड्रेस में अच्छा सा पोज देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, - फोटो : twitter: @RubiDilaik

रुबीना दिलैक अपने लेटेस्ट फोटोशूट में अतिसुंदर दिखाई दी रही हैं। रुबीना जब से बिगबॉस में आई हैं, तब से वे लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। उनके प्रशंसकों की संंख्या बढ़ चुकी है। रुबीना ने आकर्षक सी ड्रेस में अच्छा सा पोज देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें रुबीना बिल्कुल रानियों सी लग रही हैं। कई प्रशंसकों ने कयास लगाया है कि जरूर रुबीना का कोई नया गीत आने वाला है। गीत आए न आए पर रुबीना इन तस्वीरों में लग बहुत प्यारी रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए रुबीना के नए लुक की तस्वीरें। 

विज्ञापन

2 of 6
रुबीना लग रही हैं रानी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
रुबीना ने अपने लेटेस्ट लुक में एक खूबसूरत सा वनपीस पहना है। यह एक बॉडीकॉन आउटफिट है जिसमें कमर से नीचे फर का प्रयोग हुआ है। ड्रेस का गला डिप है, जिसे कि रुबीना ने बहुत अच्छे से कैरी किया है। क्रीम कलर के इस ड्रेस पर सिल्वर लैस और कुंदन आदि से काम किया हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 6
चेहरे के फीचर्स एकदम उभर कर आ रहे हैं।  - फोटो : social media

मेकअप है एकदम सुंदर
रुबीना का चेहरा मेकअप से और भी मोहक नजर आ रहा है। मेकअप में गालों पर गुलाबी शेड के रुस का प्रयोग हुआ है, लिपस्टिक भी ऐसे ही शेड की लगाई है। साथ ही नकली आइलेशेस का उपयोग किया है, जो कि उनपर जम रहा है। आई मेकअप और रुस एक सा है। चेहरे के फीचर्स एकदम उभर कर आ रहे हैं। 

4 of 6
बॉसी लेडी की तरह भाव- भंगिमा दिखा रही हैं - फोटो : सोशल मीडिया

बॉसी लेडी की तरह है एटीट्यूड
रुबीना अपनी इन तस्वीरों में किसी बॉसी लेडी की तरह भाव- भंगिमा दिखा रही हैं। साथ ही उनका पोज भी एकदम कड़क है, जो कि उनपर जम रहा है। रुबीना ने बालों को खोल रखा है, साथ ही बालों पर फूलों वाली एसेसरीज का प्रयोग किया है, जो कि ड्रेस से मेल खा रही है। 

विज्ञापन

5 of 6
उनकी स्टाइलिंग आशना मखिजानी ने की है - फोटो : social media

निलम और ईशा ने डिजाइन किया है आउटफिट
रुबीना के इस खूबसूरत आउटफिट को निलम और ईशा ने डिजाइन किया है। बालों की स्टाइलिंग सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट शारदा जाधव ने की है। उनकी स्टाइलिंग आशना मखिजानी ने की है और तस्वीरें नोटिंग बेल्स के संस्थापक श्रेय भगत ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैंस जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं - फोटो : Instagram: @rubinadilaik

फैंस ने खूब बरसाया प्यार 
रुबीना की इन तस्वीरों पर फैंस जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई कह रहा है कि उन्हें कब से रुबीना की ऐसी तस्वीरों का इंतजार था तो वहीं कुछ प्रशंसकों का कहना है कि लगता है जल्द ही रुबीना का कोई गाना आने वाला है। अधिकांश प्रशंसकों ने उन्हें रानी कहकर संबोधित किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें