फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसे हों तैयार, ये गलतियां करने से बचें

Thu, 22 Jan 2026 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day 2026 special Outfit Guide: अगर इस गणतंत्र दिवस आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो तैयार होते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें 
विज्ञापन
1 of 8
गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसे हों तैयार, ये गलतियां करने से बचें - फोटो : Adobe stock
Republic Day 2026 Special: 26 जनवरी सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देशभक्ति और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में आपका लुक भी ऐसा होना चाहिए, जिससे लोगों को लगे कि आप इस दिन को खुलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सही आउटफिट, संतुलित मेकअप और सादगी से भरा स्टाइल आपको खूबसूरत बनाने के साथ-साथ गरिमामय भी दिखाता है। खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए खास दिखना बेहद जरूरी हो जाता है।

अगर इस गणतंत्र दिवस आप भीड़ में अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो तैयार होते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हम ये सलाह आपको इसलिए दे रहे हैं क्योंकि अक्सर लोग ज्यादा मेकअप या गलत रंगों का चयन कर लेते हैं, जिससे लुक बिगड़ सकता है। इस खास दिन पर तिरंगे के रंगों से प्रेरित स्टाइल, नेचुरल मेकअप और आरामदायक कपड़ों का चुनाव सबसे बेहतर माना जाता है।

अगर आप कॉलेज, ऑफिस, स्कूल फंक्शन या परेड देखने जा रही हैं, तो मौसम और मौके के हिसाब से तैयार होना जरूरी है। थोड़ी सी समझदारी और सही प्लानिंग से आप इस गणतंत्र दिवस पर बेहद आकर्षक और आत्मविश्वास से भरी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
आउटफिट में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram

आउटफिट में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करें
 
  • परफेक्ट आउटफिट के लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग का संतुलन बहुत जरूरी है। 
  • पूरे आउटफिट में तीनों रंग भरने के बजाय किसी एक रंग को प्रमुख रखें। 
  •  इससे लुक भड़कीला नहीं लगेगा और देशभक्ति की भावना भी बनी रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
बहुत ज्यादा मेकअप से बचें - फोटो : Adobe stock
बहुत ज्यादा मेकअप से बचें
  • इस खास मौके पर हैवी मेकअप करने से बचें। 
  • हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश, न्यूड या हल्के पिंक शेड की लिपस्टिक और मस्कारा से फ्रेश और क्लीन लुक मिलेगा। 
  • तिरंगे के रंगों को आईलाइनर या नेल आर्ट में हल्के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

 

4 of 8
हेयरस्टाइल सिंपल रखें - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल सिंपल रखें
  • खुले बाल, लो बन, हाई पोनीटेल या सिंपल ब्रेड जैसे हेयरस्टाइल सबसे बेहतर रहते हैं।
  •  ज्यादा स्टाइलिंग से बचें ताकि लुक नेचुरल और एलिगेंट दिखे।
 
विज्ञापन

5 of 8
ट्राईकलर एक्सेसरीज पहनें - फोटो : instagram
ट्राईकलर एक्सेसरीज पहनें
  • भारी गहनों की जगह छोटे ईयररिंग्स, स्टड्स, ब्रेसलेट या ट्राईकलर बैज और हेयर एक्सेसरीज चुनें। 
  • इससे आपका लुक संतुलित रहेगा और आउटफिट भी उभरकर सामने आएगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
आरामदायक फुटवियर चुनें - फोटो : instagram
आरामदायक फुटवियर चुनें
  • गणतंत्र दिवस पर अक्सर ज्यादा चलना या खड़े रहना पड़ता है।
  •  ऐसे में फ्लैट्स, जूती, स्नीकर्स या लो हील्स सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। 
  • स्टाइल के साथ आराम का ध्यान रखना भी जरूरी है।

 
विज्ञापन

7 of 8
मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करें - फोटो : instagram
मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करें
  • जनवरी में ठंड रहती है, इसलिए हल्का स्वेटर, जैकेट या शॉल साथ रखें।
  •  लेयरिंग ऐसी हो कि जरूरत पड़ने पर आसानी से पहनी या उतारी जा सके।

 
विज्ञापन

8 of 8
लुक में सादगी और गरिमा बनाए रखें - फोटो : instagram
लुक में सादगी और गरिमा बनाए रखें
  • गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए बहुत ज्यादा ग्लैमरस या भड़कीला लुक न अपनाएं। 
  • सादगी, शालीनता और आत्मविश्वास ही इस दिन की असली खूबसूरती होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें