PM Modi Republic Day Look: आज देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरंगा ध्वज फहराकर देश और परेड को सलामी देंगी। हर साल 26 जनवरी की सुबह, जैसे ही कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, देश की निगाहें सिर्फ परेड पर नहीं टिकतीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारंपरिक वेशभूषा भी उतनी ही चर्चा में होती है। पिछले 10 वर्षों से पीएम मोदी गणतंत्र दिवस पर एक खास, सांस्कृतिक और यूनिक स्टाइल में नजर आते हैं। यह महज़ पहनावा नहीं होता, बल्कि भारत की विविध परंपराओं को सलाम करने का एक शांत लेकिन प्रभावशाली संदेश होता है। जहां दुनिया के नेता सत्ता को सूट-टाई में दिखाते हैं, वहीं पीएम मोदी दुनिया के सामने भारत की पगड़ी, साफा और पारंपरिक अंगवस्त्र को रखते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर "2026 is the new 2016" ट्रेंड वायरल हो रहा है। जिसमें लोग 2016 की फोटो, वीडियो और पोस्ट के साथ 2026 से तुलना कर रहे हैं। पीएम मोदी को भी गणतंत्र दिवस मनाते हुए 12 साल से अधिक हो गए हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के पिछले 12 साल के गणतंत्र दिवस लुक के बारे में।