फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Bangles: गणतंत्र दिवस पर ऑफिस में पहनकर जाएं ये तिरंगा चूड़ियां, खूबसूरत लगेंगे हाथ, नहीं हटेगी नजर

Fri, 24 Jan 2025 02:05 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एथनिक लुक कैरी करने वाली हैं तो तिरंगा इंस्पायर्ड चूड़ियां कैरी कर सकती हैं। इससे न केवल आप बल्कि आपके हाथ भी बेहद खूबसूरत लगेंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ बैंगल्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप इस गणतंत्र दिवस पर ट्राय कर सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
26 जनवरी के दिन हर को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन हर तरफ रौनक बिखरी रहती है। भारत का हर नागरिक इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में हर कोई तिरंगा आउटफिट और तिरंगा इंस्पायर्ड लुक लेने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर आप एथनिक लुक कैरी करने वाली हैं तो तिरंगा इंस्पायर्ड चूड़ियां कैरी कर सकती हैं। इससे न केवल आप बल्कि आपके हाथ भी बेहद खूबसूरत लगेंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ बैंगल्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप इस गणतंत्र दिवस पर ट्राय कर सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंपल बैंगल लुक
गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप स्कूल या कॉलेज जा रही हैं या फिर कोई परफॉर्मेंस देने वाली हैं तो ये सिंपल बैंगल कैरी कर सकती है। इन चूड़ियों में तिरंगे के तीनों कलर देखने को मिलेंगे और यह काफी लाइट वेट में है। ऐसे में आप इसे ऑल व्हाइट सूट या ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
तिरंगा चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्लावर डिजाइन बैंगल
अगर आप इस दिन कोई हैवी आउटफिट पहन रही हैं और हैवी ज्वेलरी की पहनना चाहती हैं तो आप यह फूल डिजाइन वाली चूड़ियां पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। और आपके हाथ भी काफी खूबसूरत लगेंगे। तो आप इसे ट्राय कर सकती हैं

4 of 5
तिरंगा चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
लटकन वाली चूड़ियां
इस गणतंत्र दिवस आप अपने आउटफिट के साथ यह लटकन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इन दिनों यह काफी ट्रेंड कर रहा है और कोई इसे पहनकर फ्लॉन्ट भी कर रहा है। यह आपके हाथों के लिए भी आरामदायक साबित होगा और पहनने के बाद भी काफी हल्का ही महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरंगा चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
मोती वाली चूड़ियां
मोती वाली चूड़ियां एक बार फिर ट्रेंड का हिस्सा बन गई है। तिरंगे के रंग की यह चूड़ियां काफी शाइन करती हैं और आपको हाथों को और खूबसूरत बना देती है। आप इसे ट्राय कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें