फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के लिए अभी से कर लें तैयारी, पहनना है सलवार सूट तो ऐसे हों तैयार

Tue, 14 Jan 2025 12:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन पर सलवार सूट पहनने की योजना बना रही हैं तो इसे स्टाइलिश और पारंपरिक लुक में कैसे कैरी किया जाए, इस पर ध्यान दें। 
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस के लिए अभी से कर लें तैयारी - फोटो : instagram
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस का दिन भारत के नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। ऐसे में इसे हम सभी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। हर साल 26 जनवरी के दिन देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिलती है। ये दिन भारत के लोकतांत्रिक संविधान के लागू होने की याद में मनाया जाता है।

दरअसल, भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। ऐसे में इस दिन स्कूलों से लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस पर्व पर लड़कियां खूब सजती और संवरती हैं।

यदि आप अपने लुक में देशभक्ति की झलक दिखाना चाहती हैं तो तिरंगा सूट पहनें। यहां हम आपको न सिर्फ तिरंगा सूट पहनने का तरीका बताएंगे, बल्कि इस लुक को कंप्लीट करने की टिप्स भी देंगे।  
विज्ञापन

2 of 6
हो सही रंगों का चयन - फोटो : instagram
हो सही रंगों का चयन   

गणतंत्र दिवस के लिए हमेशा तिरंगे के रंगों (केसरिया, सफेद, हरा) को अपने सलवार सूट में शामिल करें। इसके लिए ऑरेंज रंग का दुपट्टा कैरी करें। इसके साथ सफेद कुर्ता और हरे रंग की पायजामी। ऐसा करने से आपका लुक ट्राई कलर में सबसे अलग और सबसे खूबसूरत लगेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
फैब्रिक का ध्यान रखें - फोटो : instagram
फैब्रिक का ध्यान रखें

गणतंत्र दिवस के दिन सूट पहनने का मन है तो हल्के और खादी या फिर कॉटन का फैब्रिक ही चुनें। ये फैब्रिक न केवल स्टाइलिश दिखेंगे बल्कि पूरे दिन पहनने में आरामदायक भी रहेंगे। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 

4 of 6
ऐसा होना चाहिए डिजाइन - फोटो : instagram
ऐसा होना चाहिए डिजाइन

यदि ट्राई कलर लुक कैरी कर रही हैं तो ध्यान रखें कि इस पर किसी तरह का कोई वर्क न हो। ट्राई कलर वाला सूट एकदम प्लेन होना चाहिए। उसी से आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए चिकनकारी कुर्ता अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप रखें खास - फोटो : instagram
मेकअप रखें खास

गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने मेकअप को खास ही रखें। इसके लिए आंखों पर आप ट्राई कलर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों पर लगा ट्राई कलर आईशैडो देखने में काफी प्यारा लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करें नेल आर्ट - फोटो : instagram
करें नेल आर्ट

एथनिक लुक के साथ आप नाखूनों को नया रूप दे सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ केसरिया, सफेद और हरे रंग से नेल आर्ट करनी है। इसमें आप ग्लिटर का इस्तेमाल करके इसे चमका भी सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें