26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इस दिन देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। ऐसे में इसकी तैयारियां पूरे देश में कई-कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। गणतंत्र दिवस के दिन जगह-जगह पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में एथनिक आउटफिट ही पहना जाता है। कई जगहों पर तो ड्रेस कोड तक जारी कर दिया जाता है।
अगर बात करें लड़कियों की, तो उनके पास एथनिक आउटफिट का काफी शानदार कलेक्शन पहले से ही होता है, लेकिन कई बार उस हिसाब से कपड़े नहीं मिल पाते, जिसे पहनकर लुक ग्रेसफुल लगे। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो अदिति राव हैदरी का एथनिक कलेक्शन देख सकती हैं। उनके पास साड़ी से लेकर सूट तक का बेहद प्यारा कलेक्शन है।