गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। ये दिन देशभर में 26 जनवरी को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सन् 1950 में भारत संघ का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत गणराज्य बन गया। इस दिन को लोग ऊर्जा और जोश के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन तमाम स्कूलों और दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
जगह-जगह पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अगर आप भी इस दिन खास तरह से तैयार होना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, फिल्म जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पास एथनिक का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप इन्हीं अभिनेताओं से टिप्स लेकर गणतंत्र दिवस के दिन तैयार हो सकते हैं। इन अभिनेताओं की लिस्ट में कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शामिल हैं।