बड़े पर्दे की बहुत सारी हीरोइने हैं जो अब फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इनके लुक्स और स्टाइल की दीवानगी अभी भी लोगों के सिर चढ़ी रहती है। मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी हसीनाएं अगर 40 के बाद फिट नजर आती हैं तो 50 की उम्र पार कर चुकी इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं। ये हीरोइनें अभी भी नए जमाने की अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जो 50 की उम्र पार करने के बाद भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।