फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha B'day: सदाबहार रेखा के फैशन की वो स्टाइलिश तस्वीरें जो आपने कभी नहीं देखी होंगी

Thu, 10 Oct 2019 10:08 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसा लगता है बढ़ती उम्र का रेखा पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। रेखा जबसे फिल्म जगत का हिस्सा बनी हैं तबसे लेकर आज तक उन्होंने पारंपरिक परिधान के फैशन का ट्रेंड सेट किया है। सिल्क साड़ी की 'एमबेसडर' रेखा के जीवन में साड़ी और श्रृंगार का जो महत्व है वो हमेशा देखने को मिलता है। रेखा हमेशा से पारंपरिक परिधानों को महत्व देते आई हैं। वहीं उनका खास मेकअप भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहा। सिर्फ पारंपरिक ही नहीं रेखा वेस्टर्न और कैसुअल लुक भी उतने ही खास तरीके से कैरी करती हैं इसलिए वो हमेशा भीड़ से अलग दिखती हैं। 10 अक्टूबर को रेखा 64 साल की हो जाएंगी इस मौके पर हम रेखा की अनदेखे फैशन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
rekha - फोटो : rekha
वो चाहे मेकअप हो या जेवर, सनग्लासेस हो या पर्स रेखा अपनी अनोखी और हटके एक्सेसरीज के लिए जानी जाती हैं। बेहद कम कैसुअल लुक में स्पॉट की जाने वाली रेखा जब भी एयरपोर्ट लुक या फोटोशूट में नजर आती हैं तो उनके पर्स से लेकर सनग्लासेस और आकर्षक हेड बैंड देखने लायक होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी हो या कैसुअल अवतार रेखा को शांति का प्रतीक सफेद रंग काफी पसंद है। सूट हो या साड़ी रेखा सफेद सिल्क के पारंपरिक परिधान और लाल लिपस्टिक में सदाबहार रेखा फ्रेश नजर आती हैं। 

4 of 6
ब्राइट ऑरेंज और पिंक रंग बनारसी सिल्क शरारा में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अक्सर साड़ी में नजर आने वाली रेखा जब भी सूट या शरारा में नजर आती हैं तो उनसे नजरें नहीं हटती। दोनों हाथ में चूड़ियां, माथे पर मांगटिका, लाल लिपस्टिक और जेवर उनके हर लुक में जान डाल देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चाहे आज का पारंपरिक लुक हो या उस जमाने का कैट आई और कर्ली हेयर लुक रेखा ने हर समय में अपने स्टाइल को यूनिक रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जमाना कोई भी हो हर समय में रेखा की खूबसूरती और उनके फैशन के जलवे को नजरअंदाज कर पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें