फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के सामने आज भी टिक नहीं पाती बॉलीवुड की हीरोइनें, सबूत हैं ये तस्वीरें

Wed, 10 Oct 2018 06:20 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rekha
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती के सामने बॉलीवुड की अदाकारा पानी भरती नजर आती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी खूबसूरती जरा भी कम नहीं हुई। रेखा का पूरा नाम रेखा गनेशन है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1966 में बतौर बाल कलाकार तेलगू फिल्म 'रंगुला रतलाम' से की थी। इसके चार साल बाद बतौर मुख्य अभिनेत्री रेखा ने फिल्म 'सावन भादों' में काम किया। अपने लुक्स को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 70 के दशक में डिम्पल कपाड़िया, मंदाकिनी, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जीनत अमान और पूनम ढिल्लो ने अपनी खूसबसूरती और हुस्न के खूब जलवे बिखेरे, लेकिन आज के दौर में उनमें से कोई भी रेखा की खूबसूरती को टक्कर नहीं दे पा रही हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
jaya rekha
जया बच्चन 
बेमिसाल खूबसूरती की मलिका रेखा ने उम्र के इस दौर में अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाओं को मात दी है। ये हसीनाएं अपने समय पर अपनी खूबसूरती की जलवे बिखेरने में तो कामयाब रहीं, लेकिन आज के दौर में रेखा से पीछे नजर आती हैं। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली थीं। जया 70 साल की हो चुकी हैं आपको जानकार हैरानी होगी कि जया बच्चन ने फिल्मी करियर की शुरुआत  16 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म हिंदी नहीं बल्कि सत्यजित रे की साल 1963 में आई बंगाली फिल्म 'महानगर' थी जिसमें जया ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 7
dimple kapadia
डिम्पल कपाड़िया 
8 जून 1957 को जन्मीं डिम्पल कपाड़िया के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया बेहद अमीर थे, वह अपने घर 'समुद्र महल' में फिल्मी सितारों को पार्टियां देते थे। एक ऐसी ही पार्टी में राजकपूर ने डिम्पल को देखा। उस वक्त डिम्पल महज 13 साल की थीं। जिसके बाद डिम्पल उनके जहन में बस गई।

4 of 7
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी
1985 में मंदाकनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। महज 16 साल की उम्र में मंदाकनी उस समय के सबसे बड़े डायरेक्टर की हीरोइन बन गई थीं।
विज्ञापन

5 of 7
hema malini rekha
हेमा मालिनी 
हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राजकपूर की फिल्म सपनों का सौदागर से की थी।
विज्ञापन

6 of 7
zeenat rekha
जीनत अमान 
साल 1971 में जीनत अमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 70-80 के दशक में जीनत ने बोल्ड दृश्यों से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
poonam dhillon rekha
पूनम ढिल्लो 
पूनम ढिल्लो ने अपने फिल्मी करियर में 80 से ज्यादा फिल्में की हैं। पूनम ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। पूनम ने कई हिट फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते पूनम ढिल्लो सुपर स्टार बन गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें