फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के आते ही कर लें अपनी वॉर्डरोब ठीक, इन चीजों की मदद से ही दिखेंगी स्टाइलिश

Mon, 29 Jun 2020 05:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
monsoon - फोटो : monsoon
लंबे लॉकडाउन के बाद अब सारी चीजें खुलने लगी हैं। मार्केट से लेकर ऑफिस तक को धीरे-धीरे खोल दिया गया है। ऐसे में लोगों का बाहर आना-जाना भी शुरू हो गया है। साथ ही मानसून के दस्तक देते ही नए सिरे से वॉर्डरोब को मेंटेन करने की जरूरत होती है। क्योंकि बारिश का मौसम जरा सी लापरवाही पर बीमारियां देकर जाता है। ऐसे में अगर आप ऑफिस या घर से बाहर निकल रही हैं। तो इन चीजों की मदद से खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए वो जरूरी सामान क्या हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
footwear - फोटो : social media
सही फुटवियर का चुनाव
बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रही हैं तो सही फुटवियर का चयन बहुत जरूरी है। जिसकी ग्रिप अच्छी हो और आपके पैर में फिट बैठे। जिससे कि सड़क की फिसलन में वो आपको गिरने से बचा सके। वहीं कोशिश करें कि ऐसे फुटवियर चुनें जो खुले हों क्योंकि शूज या बैली जैसे फुटवियर में पानी भर जाने के बाद पैर सूखते नहीं हैं और इनसे बदबू आने लगती है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
dress
कपड़े भी होने चाहिए खास
गर्मी के मौसम में जितना ही कॉटन, लिनेन और रेयॉन के कपड़े अच्छे माने जाते हैं। बारिश के मौसम के लिए ये उतने ठीक नही हैं। बारिश में लाइक्रा, पॉलिएस्टर के कपड़े बेस्ट होते हैं क्योंकि ये आसानी से भीगने पर सूख जाते हैं।


 

4 of 5
jeans
जींस को कहें ना
भले ही जींस आपकी पसंदीदा ड्रेस हो लेकिन बारिश के मौसम में जींस से दूरी बनाने में ही भलाई है। क्योंकि बारिश के मौसम में जींस के भीग जाने पर ये भारी हो जाती है और इसके सूखने में भी समय लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dress - फोटो : instagram
सफेद कपड़े से करें परहेज
बारिश के मौसम में सफेद कपड़ों से परहेज करने में भलाई है। क्योंकि कीचड़ और पानी के दाग सफेद कपड़े पर जल्दी पता चलते हैं और ये छूटते भी नही हैं। इसलिए गहरे रंग के कपड़े बारिश के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें