रश्मि देसाई इन दिनों पहले से काफी ज्यादा बोल्ड हो गई हैं। एक के बाद एक अक्सर ही वो अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। जिसे देख जहां उनके फैंस तारीफ करते नहीं थकते। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स को उन्हें भला-बुरा कहने का मौका मिल जाता है। ऐसा ही कुछ रश्मि के साथ इस बार भी हुआ। जब वो अपने हॉट मूव्स नए डांस वीडियो में दिखा रही थीं।