फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई राजस्थानी दुल्हन बनीं शर्माते हुए दे रहीं थीं पोज, फैंस बोले- शादी कब करोगी?

Tue, 20 Oct 2020 01:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस में शामिल रश्मि देसाई अपने क्यूट अंदाज से अक्सर फैंस की तारीफ लूटती हैं। बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद वो उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। लगातार ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक में तस्वीरें शेयर करने के बाद रश्मि देसाई दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
दरअसल, रश्मि देसाई ने राजस्थानी ब्राइड बन तस्वीरें खिंचवाई हैं। जिसमें वो गजब ढाती दिख रही हैं। ट्रेडिशनल राजस्थानी दुल्हन के लिए रश्मि ऑरेंज कलर के लहंगा चुनरी में तैयार हैं। जिसमें लहंगे पर गोल्डन थ्रेड से जरी का वर्क किया गया है। वहीं चुनरी पर लगा गोटा वर्क इसे बिल्कुल राजस्थानी अंदाज दे रहा है। वहीं बात करें ब्लाउज की तो शार्ट कुर्ती लुक ब्लाउज जिसकी बाजुओं पर गोल्डन कलर की लंबी लटकन जोड़ी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
वहीं रश्मि ने अपने मेकअप से इस लुक में चार चांद लगाया है। रेड लिप्स, गोल्डन माथे पर बिंदी के साथ ट्रेडिशनल मांगटीका जंच रहा है। वहीं ट्रिपल लेयर चेन वाली नथ और गोल्डन बड़े झुमके बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जबकि गोल्डन और लाल रंग का चोकर नेकपीस और गोल्डन चूड़ियां रश्मि को महारानी लुक दे रहे हैं। 

4 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
रश्मि इस ट्रेडिशनल राजस्थानी ब्राइडल वाले लुक में सिर पर चुनरी ओढ़े पोज दे रही हैं। जिसे देख फैंस के साथ ही मिस देसाई के सेलेब दोस्त भी कमेंट कर रहे हैं। महारानी और दुल्हनिया वाले कमेंट के साथ उनके फैंस रश्मि से पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करने वाली हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
वैसे रश्मि देसाई काफी दिनों से लगातार सोशल मीडया पर काफी एक्टिव हैं। साथ ही अलग-अलग लुक की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। नवरात्रि के मौके पर वो हर दिन अलग राज्य की दुल्हन बनें पोज दे रही हैं। राजस्थानी दुल्हन के बाद रश्मि सफेद कपड़ों में साउथ इंडियन दुल्हन तो वहीं लाल चूड़ियों के साथ बंगाली स्टाइल में साड़ी पहनें पोज देते दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें