आईफा अवॉर्ड 2019 बुधवार शाम मुंबई में आयोजित हुआ । जहां एक ओर 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो देश में हुआ। वहीं इस बार अवॉर्ड शो का मजा मुंबई की बारिश ने किरकिरा कर दिया । भले ही बारिश की वजह से कम सितारे आईफा में पहुंचे हों लेकिन बॉलीवुड के 'बिजार फैशनइस्टा' रणवीर सिंह पूरे टशन में अपने अतरंगे अंदाज में पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 4
रणवीर सिंह का ग्रे लुक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड moschino, carrera, franckmuller_geneve से है। ग्रे रंग का ब्लेजर और मैचिंग पैंट के साथ रणवीर के इस लुक को लाल स्कार्फ के साथ स्टाइलिश और यूनिक टच दिया गया है। हालांकि, इस लुक की चर्चा तो रही है लेकिन इंटरनेट पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। कोई इस लुक को 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर लुक' बता रहा है तो कोई हेयरस्टाइल को लेकर मजाक बना रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
ऊर्जा से भरे रणवीर की ट्रेंच ब्लेजर पर लाल रंग के क्रिस-क्रॉस डिजाइन में स्टाइल स्कार्फ से अपर शोल्डर पर बो बनाया गया है और दूसरी तरह से खुला छोड़ा गया है। कूल लुक के साथ रणवीर ने ब्लैक ग्लास लगाए, फुटवियर में उन्होंने बूट पहना और हाथ में स्टाइलिश स्टिक लेकर लुक को पूरा किया। हालांकि उनके पूरे लुक में अगर कुछ बिजार था तो वो था रणवीर का चोटी हेयरस्टाइल
आइफा अवॉर्ड में दीपिका और रणवीर सिंह दोनों ने ही अवॉर्ड अपने नाम किया। रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।