रणवीर सिंह ज्यादातर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जिसमे उनका डैपर लुक देखने को मिलता है। लेकिन बात जब किसी इंटरनेशनल शो की हो तो रणवीर सिंह अपने स्टाइल सेंस से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। मोरक्को में हुए माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने पहुंचे रणवीर सिंह ने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची के कपड़ों को चुना। जिसमे वो काफी हैंडसम नजर आए। फ्लोरल प्रिंट की शेरवानी से लेकर एनिमल प्रिंट की शर्ट में रणवीर सिंह का स्टाइल काफी शानदार दिख रहा था