फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल रानू मंडल ही नहीं ये सितारे भी हो चुके हैं मेकअप की वजह से ट्रोल

Mon, 23 Dec 2019 05:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
कैमरे के सामने अच्छा दिखने के लिए बॉलीवु़ड के सितारे बहुत सारा मेकअप लगाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकअप से चेहरा अच्छा दिखने के बजाय खराब हो जाता है। जिसकी वजह से उनके फैंस उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। रातोंरात स्टार बनी रानू मंडल को तो लोगों ने मेकअप की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया था। हांलाकि रानू के अलावा भी बॉलीवुड के कुछ सितारे हैं और फिल्मी सितारों के कुछ बच्चे हैं जो मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
कानपुर में एक सलून के शुभारंभ के मौके पर पहुंची रानू मंडल का मेकअप इस तरह से किया गया था कि तस्वीरों को देखते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर रानू मंडल के फनी मीम्स की बाढ़ सी आ गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
मेट गाला साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था।

 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। नीसा का मेकअप प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं। यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें