फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रणवीर सिंह और रानी मुखर्जी ने पहने थे एक जैसे कपड़े, यूजर ने कर दिया था ट्रोल

Sun, 26 Apr 2020 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
दो हीरोइनों को तो एक जैसे कपड़े पहने तो अक्सर ही देखा गया है। क्योंकि फैशन डिजाइनर कई बार बहुत से कपड़ों को एक जैसा बना देते हैं। लेकिन जब रणवीर सिंह और रानी मुखर्जी ने हूबहू एक जैसा कपड़ा पहना था तो यूजर्स ने डिजाइनर सब्यसाची को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल, अलग-अलग इवेंट के लिए तैयार रानी मुखर्जी और रणवीर सिंह के कपड़े हूबहू मैच कर रहे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ स्वर्ण मंदिर पर मत्था टेकने के लिए बेहद खूबसूरत सिल्क का भूरे रंग का कुर्ता चुना था। जिसमें फ्लोरल प्रिंट बने थे। साथ ही इसके फ्लोरल प्रिंट की मैचिंग की जैकेट के साथ टीमअप किया था। जबकि दीपिका ने मरून रंग का स्ट्रेट कुर्ता और धोती स्टाइल पायजामा पहना था। जिसके दुपट्टे में छोटी बूटियां बनी थीं। दीपिका और रणवीर के खूबसूरत कपल गोल देते आउटफिट को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
जबकि रणवीर सिंह का पहना यहीं कुर्ता और पायजामा कुछ दिनों बाद रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 2 के प्रमोशन के दौरान पहनी नजर आईं थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। ऑर्गेजा के गोल्डन बॉर्डर के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहने रानी का लुक परफेक्ट था। लेकिन जैसे ही डिजाइनर सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पर रानी की ये तस्वीर पोस्ट की। यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।


 

4 of 5
- फोटो : insatgram
कई सारे यूजर का कहना था कि सब्यसाची सबको एक ही चश्मे से देखते हैं। तो एक ने कह दिया कि ये तो रणवीर सिंह के बचे हुए कुर्ते का कपड़ा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
हालांकि हम आपको बता दे कि रानी मुखर्जी अपनी फैशन च्वॉइस को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आ चुकी हैं। दरअसल, जनवरी में उमंग 2020 के इवेंट में रानी ने गोल्डन रंग का पैंट और सूट पहना था। जिसे काले रंग के टॉप के साथ टीमअप किया था। रानी का ये लुक यूजर को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होने लेडी बप्पी लहरी कहना शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें