फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट

Sun, 17 Mar 2024 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी इफ्तार पार्टी में शरीक होने का सोच रही हैं, तो इस तरह से सूट पहनकर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने लोग अल्लाह से अपने और अपने परिवारवालों के लिए दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही वो सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं। इस पूरे महीने लोग रोजा भी रखते हैं, जो हर किसी के लिए काफी अहम होता है।

रोजे के दौरान सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू होता है। इसके साथ ही सूरज ढलने के बाद रोजा खोल लिया जाता है। रोजा खोलने के लिए कई जगहों पर इफ्तार की दावत का आयोजन किया जाता है। इफ्तार की दावत बहुत से लोग अपने घरों में भी आयोजित करते हैं।

अगर आप भी कहीं इफ्तार की दावत में जाने वाली हैं, लेकिन कपड़ों को लेकर संशय में हैं कि क्या पहनकर जाना उचित होगा तो हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
लाल अनारकली

ऐसा लाल शॉर्ट अनारकली कुर्ता चूड़ीदार पायजामी के साथ कमाल का लगेगा। इसके साथ आप चाहें तो हील्स भी कैरी कर सकती हैं। खुले बाल आपके इस लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
डीपनेक अनारकली

अगर ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह का डीपनेक अनारकली सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसे बनवाते वक्त ध्यान रखें, कि इसमें घेर अच्छा खासा होना चाहिए। 

4 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
गुलाबी कॉटन सूट

अगर चाहें तो ऐसा गुलाबी रंग का चिकनकारी सूती सूट आप अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। ऐसा सूट गर्मी के इस मौसम में काफी सही रहता है। इसे पहनकर आप और खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
फ्लोरल प्लाजो

गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा फ्लोरल वर्क वाला कुर्ता और प्लाजो पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ अगर आप नोज रिंग पहनेंगी, तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
सिल्क अनारकली

अगर आपके पास कोई सिल्क की पुरानी साड़ी रखी है, तो आप उसकी मदद से सिल्क का अनारकली सूट तैयार करा सकती हैं। इस तरह का सूट देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली

अगर आप चिकनकारी अनारकली सूट पहनकर जाएंगी, तो आपका लुक भी काफी रॉयल लगेगा। इस तरह के सूट के साथ एक दुपट्टा जरूर लें। इसके साथ ही आप चाहें तो बालों में पोनीटेल बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें