रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने लोग अल्लाह से अपने और अपने परिवारवालों के लिए दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही वो सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं। इस पूरे महीने लोग रोजा भी रखते हैं, जो हर किसी के लिए काफी अहम होता है।
रोजे के दौरान सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू होता है। इसके साथ ही सूरज ढलने के बाद रोजा खोल लिया जाता है। रोजा खोलने के लिए कई जगहों पर इफ्तार की दावत का आयोजन किया जाता है। इफ्तार की दावत बहुत से लोग अपने घरों में भी आयोजित करते हैं।
अगर आप भी कहीं इफ्तार की दावत में जाने वाली हैं, लेकिन कपड़ों को लेकर संशय में हैं कि क्या पहनकर जाना उचित होगा तो हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।