फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2023 : गौहर खान के ये एथनिक लुक हैं ईद के लिए परफेक्ट, आज ही करें अपने कलेक्शन में शामिल

Thu, 23 Mar 2023 11:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टर्न ड्रेस में एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है, पर उनके एथनिक लुक्स भी बेहद कमाल के होते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
Ramadan 2023 : एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली गौहर खान को हर कोई जानता है। बिग बॉस के सातवें सीजन को जीत कर उन्होंने लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई थी। हर कोई गौहर के स्टाइल की काफी सराहना करता है। 20 दिसंबर 2020 को एक्ट्रेस ने जैद दरबार से निकाह किया था। आज-कल वो अपने प्रेगनेंसी के दिनों को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

वेस्टर्न ड्रेस में एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है, पर उनके एथनिक लुक्स भी बेहद कमाल के होते हैं। गौहर के लुक्स ऐसे होते हैं, जिनसे आप टिप्स लेकर उन्हें आने वाली ईद के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। गौहर की तरह खुद को स्टाइल करके आप ईद पर चांद की तरह ही कमाल की खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके लिए आपको बस गौहर के कुछ एथनिक लुक्स पर अच्छे से ध्यान देगा होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
पिंक शरारा 

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली ईद है तो आप इस तरह का शरारा कैरी कर सकती हैं। बालों में बन बनाकर आप डार्क पिंक रंग का शरारा और कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ गले में चोकर पहनना ना भूलें।
विज्ञापन

3 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
अनारकली सूट

गौहर खान की तरह पर्पल रंग का अनारकली सूट आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। हैवी वर्क वाले इस सूट के साथ गले में कुछ ना पहन कर सिर्फ कानों में ईयररिंग्स कैरी करना अच्छा रहेगा। 

4 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
पीले शरारे के साथ शॉर्ट कुर्ता

अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह के पीले रंग के शरारे को इसी रंग की शॉर्ट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप गले में नेकपीस पहनेंगी तो काफी बेहतर लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
बैंगनी रंग का प्लाजो सेट

वेलवेट के कपड़े में बैंगनी रंग का प्लाजो सेट ईद के लिए परफेक्ट आउटफिट है। ये काफी क्लासी भी लगता है। इसके साथ बालों में आप स्लीक बन बना सकती हैं। कानों में हैवी झुमके आपके लुक को कंप्लीट करेंगें। 
विज्ञापन

6 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
रेड कलर का अनारकली कुर्ता और शरारा

आगे से स्लिट वाला अनारकली घेर वाला कुर्ता और उसके साथ शरारा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। ऐसे सूट नई दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gauahar Khan - फोटो : instagram
येलो-ग्रीन शरारा

पीले रंग की कुर्ती के साथ हरे रंग का शरारा ईद के लिए परफेक्ट आउटफिट है। इसे आप पर्ल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें