रामलला
- फोटो : amar ujala
भूमि पूजन के खास अवसर पर केवल भगवान राम ही नहीं बल्कि लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रामभक्त हनुमान को भी नए वस्त्रों से सजाया गया है। वैसे भूमि पूजन के लिए सोमवार से ही अनुष्ठान की शुरूआत हो गई थी। इसलिए दिन के अनुसार भगवान राम को पोशाक पहनाई गई। सोमवार के दिन सफेद रंग और मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़ों में भगवान राम तैयार हो चुके हैं। आज बुधवार है इसलिए हरे रंग के वस्त्रों में उन्हें सजाया गया है।