फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Mon, 19 Feb 2024 11:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शादी के हर कार्यक्रम में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं, तो रकुल प्रीत सिंह के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram/Rakul Preet
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में दोनों के परिवारवाले काफी धूमधाम से शादी की तैयारियों में लगे हैं। ये दोनों 21 फरवरी के दिन गोवा में शादी के बंधन मे बंध जाएंगे। ऐसे में दोनों गोवा पहुंच भी गए हैं। रकुल और जैकी ने इको-फ्रेंडली शादी करने का ऑप्शन चुना है। इसी वजह से इनकी शादी के इनविटेशन कार्ड भी डिजिटल थे। अब हर किसी को दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।

वैसे तो अगर बात करें रकुल प्रीत के तो वो स्टाइल और खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यही वजह से कि लड़कियां उनके लुक्स से टिप्स लेती रहती हैं। अगर आपके घर में भी जल्द ही शादी होने वाली है, तो आप रकुल प्रीत सिंह के लुक्स ले टिप्स लेकर जलवा दिखा सकती हैं। हम इस लेख में आपको रकुल के कुछ ऐसे आउटफिट दिखाएंगे, जो हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram/Rakul Preet
हल्दी 

एक समय था, जब लोग हल्दी के कार्यक्रम में पीला रंग पहनना पसंद करते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब हल्दी के कार्यक्रम में लोग अलग-अलग रंग पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रही हैं, तो ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए काफी बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

3 of 6
शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram/Rakul Preet
मेहंदी 

मेहंदी लगवाते वक्त कपड़ों की स्लीव का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आप इस तरह का शरारा सूट मेहंदी के कार्यक्रम में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को हल्का कर्ल करके अपने लुक को और खूबसूरत जरूर बनाएं। 

4 of 6
शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram/Rakul Preet
संगीत 

संगीत में लोग इसी तरह का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं, जो काफी आरामदायक हो, क्योंकि संगीत में काफी डांस होता है। ऐसे में आप इस तरह का लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने दुपट्टे को श्रग की तरह की ब्लाउज में अटैच जरूर करें। ताकि ये बार-बार आपको परेशान ना करे। 
विज्ञापन

5 of 6
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram/Rakul Preet
शादी 

शादी के दिन अगर ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह की पेस्टल रंग की सीक्विन साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आपको गले में कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लुक को पूरा करने के लिए बस कानों में हैवी नगों वाले ईयररिंग्स पहन लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के हर कार्यक्रम में दिखाना है जलवा तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram/Rakul Preet
रिसेप्शन 

रिसेप्शन को कई जगह कॉकटेल पार्टी कहा जाता है। ऐसे में आप इस दिन ऑफ शोल्डर टॉप के साथ इस तरह का शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ चाहें तो गले में नग जड़ा हुआ मल्टीलेयर नेकपीस आप कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें