फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Saree Collection : साड़ी में दिखना है सबसे अलग तो रकुल प्रीत के कलेक्शन से लें टिप्स

Thu, 04 May 2023 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का साड़ी कलेक्शन काफी कमाल का है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
Rakul Preet Saree Collection : साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे लड़कियां हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। चाहे कोई त्योहार हो या फिर ऑफिस पार्टी, साड़ी पहनकर लड़कियां हर जगह जलवा बिखेरने को तैयार हो जाती हैं।  अगर बात करें लेटेस्ट कलेक्शन की तो लड़कियां बॉलीवुड की एक्ट्रेस के कलेक्शन से टिप्स लेकर ही साड़ी खरीदती हैं। फिल्म जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो साड़ी पहन कर काफी खूबसूरत दिखती हैं। इन्हीं में रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल है।

रकुल प्रीत ने अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। लोग उनकी फोटोज पर काफी प्यार लुटाते हैं। वैसे तो वेस्टर्न लुक में रकुल काफी प्यारी लगती हैं, पर अगर बात करें उनके साड़ी लुक की तो वो काफी ज्यादा स्टाइलिश होते हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का साड़ी कलेक्शन काफी कमाल का है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस

रकुल का ये अंदाज काफी प्यारा है। इस तरह की साड़ी गर्मियों के लिए काफी परफेक्ट है।  इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी आपके लुक को और ज्यादा क्लासी बनाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
रेड साड़ी में एक्ट्रेस

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने जब रेड साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की तो लोगों ने इन पर जमकर प्यार लुटाया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। 

4 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
येलो साड़ी में एक्ट्रेस

इस तरह की लाइट येलो रंग की साड़ी आप हल्दी के कार्यक्रम में पहन सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। जिस वजह से उनका लुक काफी प्यारा लग रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
ग्रे साड़ी में एक्ट्रेस

इस तरह की ग्रे रंग की साड़ी को आप क्लब में भी पहन कर जा सकती हैं। नाइट की पार्टी के लिए ये एक परफेक्ट आउटफिट है। इसके साथ स्टोन वाली ज्वेलरी काफी प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
डिजाइनर साड़ी में एक्ट्रेस

इस डिजाइनर साड़ी में रकुल काफी प्यारी लग रही हैं। स्टाइलिश ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rakul Preet Saree Collection - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी में एक्ट्रेस

पीले और लाल रंग की शिफॉन साड़ी में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रहीं हैं। इस सिंपल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज में एक्ट्रेस का लुक काफी प्यारा लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें