फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के त्योहार में बचे हैं कुछ दिन, सेव करके रखें मेहंदी की ये डिजाइन्स

Thu, 31 Jul 2025 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan Special Mehndi Design: इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अभी से अपने लिए मेहंदी की खास डिजाइन सेव करके रख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
राखी के त्योहार में बचे हैं कुछ दिन, सेव करके रखें मेहंदी की ये डिजाइन्स - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Special Mehndi Design : रक्षाबंधन का दिन बहनों के लिए इसलिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन वो खूब सजती और संवरती हैं। इस दिन का इंतजार बहनें सालभर करती हैं। बात जब महिलाओं के सजने-संवरने की हो रही है और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

अब जब राखी के त्योहार को कुछ ही दिन बचे हैं तो आप भी अपने लिए मेहंदी की खास डिजाइन सेव करके रख लें। खूबसूरत मेहंदी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसे में यहां हाथों के साथ-साथ पैरों के लिए भी हम आपको मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

हाथों में राखी स्पेशल मेहंदी लगानी है तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए आपको एक हथेली पर भाई की तो एक हथेली पर बहन की छवि बनानी है। इस तरह की डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। बस इसे लगाते समय ध्यान रखें कि ये एकदम महीन होनी चाहिए। अगर ये डिजाइन गलत बनी तो देखने में अजीब लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अपनी मेहंदी में आप अपने भाई के लिए कोई संदेश लिखवा सकती हैं। ऐसी मेहंदी भी देखने में कमाल की लगेगी। इसके लिए आपको एक हथेली में भाई-बहन की तस्वीर बनानी है तो वहीं दूसरी हथेली पर कुछ संदेश लिखवाना है। मेहंदी की ये डिजाइन आपके हाथों पर खूब जचेगी। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ सिंपल सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो अपने हाथों पर राखी की डिजाइन ही बनवा लें। राखी की ऐसी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। ऐसी राखी के बीच में लिखवा लें 'मेरा प्यारा भाई'। हथेली के बीचों-बीच राखी की डिजाइन बना रही हैं तो आस-पास छोटे-छोटे फूल बनाएं, ताकि हाथ भरा-भरा दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

एकदम सिंपल सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो इसका चयन करें। इस तरह से भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन की तस्वीर भी आपकी मेहंदी को खास बना देगी। इसके साथ हथेली पर लिखवा लें हैप्पी रक्षाबंधन। 
विज्ञापन

6 of 7
पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ाएं - फोटो : instagram
पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ाएं

हाथों के साथ-साथ अपने पैरों की खूबसूरती को भी मेहंदी से बढ़ाएं। इस तरह की मेहंदी आपके पैरों पर खूब जचेगी। इसमें आपको पैरों की आगे की साइड में मेहंदी अप्लाई करनी है। यदि ऐसी मेहंदी लगा रही हैं तो पैरों में नेल पॉलिश अवश्य ही लगाएं। नेल पॉलिश से आपके पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंडाला आर्ट मेहंदी भी लगेगी प्यारी - फोटो : instagram
मंडाला आर्ट मेहंदी भी लगेगी प्यारी

अगर आप अपने पैरों में अलग सी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह की मंडाला आर्ट वाली मेहंदी अप्लाई करें। इस तरह  की मेहंदी खुद से भी लगाई जा सकती है। इसमें आपको पैरों के बीच में मंडाला आर्ट बनानी है और उंगलियों की तरफ ऐसी भरकर मेहंदी लगानी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें