फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022 Mehndi Design: रक्षाबंधन की 10 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, आसानी से हाथों में सजाएं

Thu, 11 Aug 2022 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
Raksha Bandhan 2022 Mehndi Design: 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन से सावन माह का भी अंत होता है। सावन और रक्षाबंधन दोनों की एक खास बात होती है। लड़कियां और महिलाएं सावन में अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। वहीं अगर पूरे सावन भर आपको ये मौका नहीं मिल सका है तो रक्षाबंधन में अपने हाथों में मेहंदी जरूर रचाएं। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। नए कपड़े, मैचिंग ज्वेलरी आदि पहनकर अच्छे से तैयार होती हैं और धूमधाम से भाई बहनों का ये त्यौहार मनाती हैं। इस मौके पर भाई की कलाई राखी से सजा रही हैं तो खुद की हथेलियां भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन से सजा सकती हैं। यहां आपको रक्षाबंधन की कुछ आकर्षक डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं। ये डिजाइन इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं। मेहंदी की ये डिजाइन लगाने में जितनी आसान है, रंग आने के बाद ये उतनी ही खूबसूरत दिखेंगी। अगली स्लाइड्स में देखें रक्षाबंधन की लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
अगर आप खुद से थोड़ा भी मेहंदी लगाना जानती हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। देखने में ये मुश्किल लग सकती है। पर इसे बनाने के लिए आपको थोड़े से अभ्यास की जरूरत है। मेहंदी का रंग आने के बाद ये डिजाइन हर किसी का ध्यान आपके हाथों की ओर खिचेगी। आपके भाई को भी ये मेहंदी डिजाइन बहुत इम्प्रेस करेगी।
विज्ञापन

3 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
दोनों हाथों में मेहंदी रचानी हो तो मेहंदी का ये आसान और मैचिंग डिजाइन बेहतरीन है। आप इस डिजाइन को हाथ के बैक या फ्रंट दोनो साइड में लगा सकती हैं। 

4 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
बारीक मेहंदी डिजाइन से हाथों को भरना हो, तो तस्वीर में दी गई इस मेहंदी डिजाइन को बनाने की कोशिश कर सकते हैं। साड़ी पहन रही हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों की शोभा बढ़ाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
हाथ के फ्रंट और बैक साइड में मेहंदी की इस लेटेस्ट डिजाइन को भी इस रक्षाबंधन रचा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन रचने के बाद जब रंग लाएगी तो बहुत सुंदर लगेगी। रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहननी हो तो इस मेहंदी डिजाइन को रचा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
अब रक्षाबंधन के मौके पर मेंहदी रचा रही हैं तो मेहंदी डिजाइन भी खास रक्षाबंधन की हो सकती है। हथेली पर बड़ा सा गोला बनाकर उसके अंदर राखी या फिर भाई का नाम या भाई के लिए कोई संदेश लिख सकती हैं। इस तरह की डिजाइन से गोले को आकर्षित बना सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
यहां हाथों के बैक साइड की तीन तरह की डिजाइन दी गई हैं। आजकल बैक साइड में मेहंदी रचाने का ट्रेंड है। ये बेल डिजाइन को आप अपने हाथ के पीछे के भाग पर रचा सकते हैं। 

8 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन में आप ये गोलाकार डिजाइन बना सकती हैं। पहले के दौर में महिलाएं पत्ती वाली मेहंदी को पीसकर हथेली पर गोल आकृति बनाकर मेहंदी रचा लिया करती थीं। अब कोन से आप इस गोले वाली मेहंदी में भी डिजाइन भर सकते हैं। अगर मां या दादी के हाथों में भी मेहंदी रचा रही हैं तो इस तरह की डिजाइन बना सकती हैं। ये उन्हें पसंद आएगी। लड़कियां भी इस मेहंदी डिजाइन से हथेली सजा सकती हैं।

9 of 10
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
इस तरह की मेहंदी डिजाइन हर तरह के आउटफिट पर जंचेगी। यहां आपको हाथों के आगे और पीछे दोनों की डिजाइन दी गई है। इस डिजाइन को बनाना भी आसान है। हथेली पर बेल की डिजाइन बनाकर ब्लाॅक्स में बांट लें। अंदर फूल और बूटियों की डिजाइन बनाएं। 
विज्ञापन

10 of 10
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
पूरे हाथों को भरकर मेहंदी लगाना चाहते हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपकी हथेलियों के आगे पीछे के भाग को कवर कर सकती है। अगर आप सोचकर हैं कि इस डिजाइन को बनाने में काफी वक्त लगेगा तो ध्यान से देखें।  इसमें आपको हाथ को दो भागों की डिजाइन में बांटना है। नीचे की तरफ बड़े ब्लाॅक्स बनाकर उनके अंदर बारीक डिजाइन दे सकते हैं। ऊपर की डिजाइन से आप उंगलियों को कवर कर सकते हैं। मेहंदी सूखने के बाद इस डिजाइन पर चढ़ा रंग बहुत सुंदर लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें