फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2026: पुरानी डिजाइन भूल जाइए! कार्टून से QR Code तक, इस साल छा गई ये क्यूट और यूनिक राखियां

Wed, 26 Aug 2026 03:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rakhi Trends 2026: रक्षाबंधन अब सिर्फ परंपरा निभाने और भाई बहन के प्रेम को समर्पित त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि बदलते फैशन और नए आइडियाज को अपनाने का भी मौका बन गया है।

 
विज्ञापन
1 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : Ai
Rakhi Trends 2026: रक्षाबंधन पर बहनें हर साल राखी खऱीदते समय बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाती है। वह अपने प्रिय भाई के लिए सबसे खूबसूरत राखी खरीदना चाहती हैं। बहनें चाहती हैं कि भाई उनकी लाई राखी से इम्प्रेस हो जाएं और दूसरे सभी लड़कों के सामने उनके भाई की कलाई पर बंधी राखी यूनिक लगे। 

कई बार तो भाई भी राखी को लेकर तरह तरह की फरमाइश करते हैं। रक्षाबंधन अब सिर्फ परंपरा निभाने और भाई बहन के प्रेम को समर्पित त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि बदलते फैशन और नए आइडियाज को अपनाने का भी मौका बन गया है।

हर साल राखियों के डिजाइन में कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार राखी ट्रेंड्स 2026 में पारंपरिक राखियों के साथ क्यूट कार्टून डिजाइन, पर्सनलाइज्ड राखियां और टेक्नोलॉजी से जुड़ी QR-code राखियां खास आकर्षण बन सकती हैं। अगर आप भी इस रक्षाबंधन भाई की कलाई पर कुछ ऐसा बांधना चाहती हैं, जो आम राखियों से बिल्कुल अलग हो, तो ये ट्रेंड आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : Ai
कार्टून राखी है क्यूट विकल्प
 
  • बच्चों और कार्टून कैरेक्टर पसंद करने वालों के लिए कार्टून राखी एक मजेदार विकल्प है।
  • स्पाइडरमैन, कार्टून कैरेक्टर या सुपरहीरो थीम वाली राखियां भाई की पसंद के हिसाब से चुनी जा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : Ai
पर्सनलाइज्ड राखी में जुड़ी है खास याद
  • नाम, फोटो, तारीख या छोटे मैसेज वाली पर्सनलाइज्ड राखी भाई-बहन के रिश्ते को और खास बना सकती है।
  • इसमें अपनी पसंद का डिजाइन और मैसेज शामिल कराया जा सकता है।

4 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : Ai
QR-Code राखी का नया आइडिया
  • टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए QR-Code राखी एक अलग तरह का आइडिया है।
  • QR code को स्कैन करने पर कोई खास डिजिटल मैसेज, फोटो, वीडियो या ग्रीटिंग दिखाई जा सकती है।
  • हालांकि इसे बनवाते समय निजी जानकारी की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : Ai
फोटो राखी भी है खास
  • भाई-बहन की यादगार तस्वीर वाली फोटो राखी इस त्योहार को पर्सनल टच देने का खूबसूरत तरीका है।
  • बचपन की फोटो या किसी खास पल की तस्वीर को राखी डिजाइन में शामिल किया जा सकता है।


कौन-सी राखी चुनें?
  • राखी चुनते समय भाई की पसंद, उम्र और पर्सनैलिटी को ध्यान में रखें।
  • बच्चों के लिए कार्टून राखी, टेक-लवर्स के लिए QR-Code राखी और भावनात्मक यादों के लिए पर्सनलाइज्ड या फोटो राखी बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • इस तरह छोटी-सी राखी भी भाई-बहन के रिश्ते की बड़ी याद बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें