Raksha Bandhan Special Fashion Tips: यदि राखी के त्योहार पर आप पहली बार साड़ी पहन रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इन सिंपल बातों का ध्यान रखकर आप अपना सादगीभरा लेकिन खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राखी के दिन साड़ी पहनकर दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज
- फोटो : instagram
Raksha Bandhan Special Fashion Tips: राखी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार खासतौर पर भाई-बहन के मजबूत रिश्ते की मिठास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। इसी के चलते इस त्योहार का इंतजार सबसे ज्यादा बहनें करती हैं। इस खास दिन पर अगर आप अपने पहनावे से पारंपरिक और सादगीभरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो साड़ी सबसे बेहतरीन विकल्प है।
यदि आप साड़ी पहली बार पहन रही हैं तब तो आपको अंदाजा नहीं होगा कि इसे किस तरह से स्टाइल करना है। इसी के चलते साड़ी पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी उतना ही अहम है ताकि आपका लुक निखरकर सामने आए। यहां हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सोच-समझ कर करें साड़ी का चयन
- फोटो : instagram
सोच-समझ कर करें साड़ी का चयन
रक्षाबंधन के समय मानसून का मौसम होता है, इसलिए अपनी साड़ी का चयन सोच-समझ के करें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा भारी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, ज्यादा भारी साड़ी आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में राखी के मौके पर शिफॉन, ऑर्गेंजा, या फिर टिश्यू फैब्रिक की साड़ी पहनें। साड़ी के फैब्रिक के साथ-साथ उसके रंग का भी ध्यान रखें। पेस्टल रंग की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ब्लाउज हो स्टाइलिश
- फोटो : instagram
ब्लाउज हो स्टाइलिश
यदि आपकी साड़ी हल्की है, तो अपने ब्लाउज को अलग बनवाएं। आपका ब्लाउज क्लासी लेकिन अलग डिजाइन का होना चाहिए। एकदम प्लेन ब्लाउज आपकी खूबसूरती को कम कर देगा, जबकि स्टाइलिश ब्लाउज से आपकी खूबसूरती निखरकर सामने आएगी। तो बस अपनी साड़ी के साथ के ब्लाउज को स्टाइलिश बनवाएं।
4 of 6
मिनिमल ज्वेलरी का है ट्रेंड
- फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी का है ट्रेंड
साड़ी के साथ ज्वेलरी पहनते समय ये ध्यान रखें कि आजकल मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड है। इस तरह की ज्वेलरी देखने में कमाल की लगती है। खासतौर पर अगर आपकी साड़ी हल्की है, तब भी बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनें। हैवी ज्वेलरी गर्मी के मौसम में आपको परेशान कर सकती है। अपने साड़ी लुक को आप सिर्फ एक स्लीक चूड़ी सेट, झुमके के साथ पूरा कर सकती हैं। चाहें तो गले में हल्का सा सेट डालें।
विज्ञापन
5 of 6
नेचुरल होना चाहिए मेकअप
- फोटो : Instagram
नेचुरल होना चाहिए मेकअप
गर्मी के मौसम में यदि आप कई लेयर वाला मेकअप करेंगी तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे में अपनी साड़ी के साथ अपने मेकअप को नेचुरल रखें। आपके नेचुरल लुक के लिए हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक, आंखों में काजल और माथे पर बिंदी आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।
बालों का स्टाइल सिंपल लेकिन अलग रखें
- फोटो : instagram
बालों का स्टाइल सिंपल लेकिन अलग रखें
अपने बालों को आप सिंपल रखें, बस ध्यान रखें कि उनका स्टाइल अलग होना चाहिए। साड़ी के साथ मेसी बन, लो बन आजकर काफी चलन में है। यदि आप बन बना रही हैं तो उसके साथ गजरा अटैच करें, ताकि आपका लुक देखने में कमाल का लगे। बालों में गजरा लगाने से लुक में चार चांद लग जाते हैं।