Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन हर बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सेहत की कामना करती हैं। इसके बदले में उनका भाई ना सिर्फ अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है, बल्कि साथ ही में उन्हें उपहार भी देता है। इस त्योहार का इंतजार हर बहन सालभर करती है। इस साल ये पावन पर्व कई जगह 30 अगस्त तो कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
ऐसे में इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां पहने से तैयारी शुरू कर देती हैं। आउटफिट का चयन तो महिलाएं पहले से कर लेती हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वो एथनिक वियर के साथ हेयर स्टाइल कैसा बनाएं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी तैयार हो सकती हैं।