फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, देखकर बहनें उतारेंगी नजर

Wed, 30 Aug 2023 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी के त्योहार पर सबसे हैंडसम दिखना चाहते हैं तो इस तरह से तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन - फोटो : istock
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए लड़कियां काफी उत्साहित रहती हैं। इसके लिए वह पहले से ही अपने लिए काफी खरीदारी करते हैं। इसमें ट्रेंडी आउटफिट, ज्वेलरी और फुटवियर भी शामिल होता है। हर लड़की चाहती है कि वह रक्षाबंधन के दिन सबसे खूबसूरत दिखें। इसकी वजह है कि राखी का त्यौहार साल भर में एक बार आता है और यह हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। बहनें तो इस दिन खास दिखने के लिए तैयारी कर लेती है लेकिन लड़कों को समझ नहीं आता कि वह कैसे तैयार हों और कैसे कपड़े पहनें।

हर लड़का चाहता है कि जब उसकी बहन उसकी कलाई पर राखी बांधे और यह पल जब कैमरे में कैद हो तो वह खुद भी अच्छा दिखे। ऐसे में लड़कों के लिए भी हैंडसम दिखना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको अपना कर आप भी रक्षाबंधन के दिन हैंडसम देख पाएंगे। अगर आप बताई गई टिप्स को फॉलो करके तैयार होंगे और ट्रेंडी कपड़े पहनेंगे तो आपकी बहनें भी आपकी नजर उतरेंगी।
विज्ञापन

2 of 7
Grooming
करें ग्रूमिंग

राखी के दिन तैयार होने के लिए सबसे पहले शेव करें और बालों को सही से सेट कर लें। ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
फेस वॉश
चेहरे को करें साफ

राखी के लिए तैयार होने से पहले चेहरे को सही से साफ कर लें, ताकि त्वचा पर किसी तरह की गंदगी ना हो। इसके साथ ही अपने चेहरे को मॉइश्चराइज जरूर करें। 

4 of 7
Varun Dhawan - फोटो : instagram
पहनें इस तरह का आउटफिट

राखी के त्योहार पर हैंडसम दिखने के लिए अगर आप चाहें इस तरह का लुक कैरी कर सकते हैं। धोती-कुर्ता के साथ ये जैकेट आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
फैशन टिप्स - फोटो : instagram/sidmalhotra
पहन सकते हैं कुर्ता और पैंट

अगर आप धोती कुर्ता पहनना नहीं चाहते तो इस तरह का कुर्ता और पैंट कैरी करें। ये भी देखने में स्टाइलिश लगता है। इसे पहनकर आपकी तस्वीरें भी अच्छी आएंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
watch - फोटो : अमर उजाला
जरूर पहनें घड़ी

अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथों में घड़ी जरूर पहनें। लुक के हिसाब से ही घड़ी का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shoes - फोटो : instagram
फुटवियर का रखें खास ध्यान

अपने राखी लुक को क्लासी बनाने के लिए फुटवियर का ध्यान रखें। आप इस तरह की एथनिक स्टाइल वाली मोजरी खरीद कर कुर्ते के साथ पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें