फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर पहली बार पहन रहीं साड़ी, तो इन एक्ट्रेस के लुक को करें ट्राई

Thu, 11 Aug 2022 12:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
raksha bandhan saree look 2022 - फोटो : instagram
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। बहनें भाई की कलाई राखी बांधने की तैयारियों में लगी हैं। राखी के त्योहार पर महिलाएं सजधज कर तैयार होती हैं। खासतौर पर टीनएज लड़कियों को तो त्योहार का खास उत्साह होता है। पहली बार साड़ी पहनने वाली हैं। तो कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। जिससे कि आप कंफर्टेबल होने के साथ ही खूबसूरत और स्टाइलिश भी दिखें। 
विज्ञापन

2 of 6
ananya panday in red saree - फोटो : instagram
पहली बार साड़ी पहननी है तो बीटाउन की यंग जनरेशन एक्ट्रेस और स्टार किड्स के लुक को कॉपी करें। जिसमे वो स्टाइलिश भी दिखती हैं और ट्रेडिशनल लुक में साड़ी पहने भी रेडी रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
green saree - फोटो : instagram
शनाया कपूर का साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। स्पैगेटी स्लीव वाले हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ आप चाहें तो सिल्क की साड़ी को मैच कर सकती हैं। वहीं बालों में गजरा और भारी भरकम ईयररिंग्स पूरे लुक में चार चांद लगा रही हैं। आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 

4 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान की तरह आप चाहें तो सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुनें। लाइट फैब्रिक और लाइट एंब्रायडरी वाली ये साड़ी पहनने में भी कंफर्टेबल होगी। इस लुक को हाई पोनीटेल और चांदबाली के साथ सुहाना ने मैच किया है। आप चाहें तो इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
अगर आप साड़ी के साथ कंधे पर रखे पल्लू को नहीं संभाल पाती। तो जान्हवी कपूर की तरह पल्लू को प्लीट्स बनाकर कंधे पर रखें। खुले बालों के साथ हाथों में ब्रेसलेट या फिर मैचिंग की चूड़ियों के साथ साड़ी वाले लुक को पूरा किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो ब्राइट कलर की साड़ी के साथ मेकअप को बिल्कुल लाइट रखें। पिंक ब्लश और न्यूड शेड लिपस्टिक को लगाएं। साथ ही बालों को हल्का सा कर्ल कर खुला ही छोड़ दें। ये लुक कम उम्र की लड़कियों के ऊपर साड़ी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें