फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Athiya Wedding : के एल राहुल की दुल्हन बनने जा रहीं अथिया, लहंगे में लगती हैं गजब

Mon, 23 Jan 2023 03:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अथिया हमेशा एथनिक लुक में काफी शानदार दिखी हैं। कई बार उन्होंने ब्राइडल लुक भी कैरी किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको भी अथिया शेट्टी के लहंगा लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी - फोटो : instagram
 Rahul Athiya Wedding : आज के दिन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की सभी रस्में मुंबई के एक फॉर्म हाउस में संपन्न की जा रही हैं। परिवार और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। सोशल मीडिया पर लगातार इस वेडिंग की अपडेट सामने आ रही हैं।

भले ही अथिया की फिल्में फिल्म जगत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, पर स्टाइल के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं। आज अथिया का ब्राइडल लुक देखने के लिए हर कोई बेकरार है। खबरों की मानें तो अपनी शादी में अथिया सब्यासाची का लहंगा पहनने जा रही हैं। अथिया हमेशा एथनिक लुक में काफी शानदार दिखी हैं। कई बार उन्होंने ब्राइडल लुक भी कैरी किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको भी अथिया शेट्टी के लहंगा लुक दिखाते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेड लहंगे में लगीं गजब - फोटो : instagram
रेड लहंगे में लगीं गजब

कुछ समय पहले अथिया ने सुर्ख लाल लहंगे में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। इस लुक में अथिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। ज्वैलरी में अथिया ने गले में एक नेकलेस पहना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑल व्हाइट लहंगे में अथिया - फोटो : instagram

ऑल व्हाइट लहंगे में अथिया

ऑल व्हाइट लहंगे में अथिया ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया था। इसके साथ उन्होंने हरे रंग की ज्वैलरी कैरी की थी। 

4 of 5
स्काई ब्लू लहंगे में लगीं गजब - फोटो : instagram
स्काई ब्लू लहंगे में लगीं गजब 

अथिया ने काफी अलग तरह से इस लहंगे के दुपट्टे को कैरी किया था । आप भी इस तरीके का लहंगा किसी शादी में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैवी ब्लाउज के साथ लहंगा - फोटो : instagram
हैवी ब्लाउज के साथ लहंगा

अथिया के इस लुक की फोटो सभी को काफी पसंद आई थी। इस पर हैवी सा मांग टीका भी गजब लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें