Radha Ashtami 2024: हर साल भारत देश में भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह तिथि जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आती है। इस साल राधा अष्टमी का त्योहार 11 सितंबर को मनाया जा रहा है। राधा अष्टमी का महत्व मुख्यतः ब्रज क्षेत्र (मथुरा, वृंदावन, बरसाना) में अधिक होता है, क्योंकि राधा जी का जन्म स्थान बरसाना है।
इस दिन भक्तगण उपवास रखते हैं, राधा-कृष्ण के भजन गाते हैं, और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। राधा जी को भगवान श्रीकृष्ण की आध्यात्मिक शक्ति माना जाता है, और इस दिन को उनकी दिव्य प्रेम की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता है। इस दिन जगह-जगह मेला भी लगाया जाता है।
अगर आप राधा अष्टमी के दिन कहीं जाने का प्लान कर रही हैं, तो अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको कुछ टीवी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप तैयार हो सकती हैं।