फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की तरह पहनेंगी ब्लाउज तो सिंपल सी साड़ी भी लगेगी खूबसूरत

Tue, 10 Dec 2024 10:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने सिंपल से साड़ी लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो उसके साथ पुष्पा की श्रीवल्ली यानी कि रश्मिका मंदाना के जैसे ब्लाउज पहनें।
विज्ञापन
1 of 7
रश्मिका मंदाना का ब्लाउज कलेक्शन - फोटो : instagram

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना एक ऐसी भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मुख्यतः कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें "नेशनल क्रश ऑफ इंडिया" के नाम से भी जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता न केवल उनकी अदाकारी और खूबसूरती के लिए बल्कि उनकी आकर्षक और सहज व्यक्तित्व के लिए भी है। उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में वो पुष्पा 2 फिल्म से सुर्खियों में हैं। रश्मिका पुष्पा फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं।

रश्मिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती रहती हैं। यदि आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेना चाहती हैं तो उनके ब्लाउज कलेक्शन पर एक नजर डालें। उनके पास ब्लाउज का ऐसा कलेक्शन है, जो आपकी सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देगा। तो चलिए बिना देर किए आपको एक्ट्रेस का ब्लाउज कलेक्शन दिखाते हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 7
बैक नॉट - फोटो : instagram
बैक नॉट

आजकल इस तरह का ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। यदि आपको बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद है तो उसमें सी ही नॉट बनवाएं। ऐसी नॉट आपके ब्लाउज को अलग लुक देने का काम करेगी। ऐसे ब्लाउज यदि स्लीवलेस होंगे तो आपका लुक और भी ज्यादा प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
पर्ल ब्लाउज - फोटो : instagram
पर्ल ब्लाउज

यदि आप सिंपल साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ एलिगेंट लुक के लिए ऐसा पर्ल वाला ब्लाउज पहनें। ऐसा ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ ज्वेलरी अलग रंग की ही पहनें, ताकि आपका लुक कॉन्ट्रास्ट में रहे। 

4 of 7
हॉल्टर नेक - फोटो : instagram
हॉल्टर नेक

अगर बॉस लेडी लुक कैरी करने का सोच रही हैं तो ऐसा हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी करें। हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज आपके लुक को अलग वाइब देगा। ऐसे ब्लाउज पर यदि आगे की तरफ मिरर लगे होंगे तो ये देखने में और भी ज्यादा प्यारे लगेंगे। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसे ही ब्लाउज का चयन करें। 
विज्ञापन

5 of 7
स्ट्रेपी ब्लाउज - फोटो : instagram
स्ट्रेपी ब्लाउज

यदि साड़ी में ग्लैमरस दिखने का सोच रही हैं तो स्ट्रेपी ब्लाउज का चयन करें। ऐसे ब्लाउज आप बनवा भी सकती हैं और ये आपको रेडीमेड बाजार में भी मिल जाएंगे। ऐसे ब्लाउज के साथ शिफॉन की सिंपल साड़ी भी प्यारी दिखेगी। बस इसके साथ ज्वेलरी का चयन थोड़ा सोच के करें। 
विज्ञापन

6 of 7
वेलवेट ब्लाउज - फोटो : instagram
वेलवेट ब्लाउज

ऐसी नेट और शिफॉन की साड़ी के साथ आप वेलवेट का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। स्वीटहार्ट नेक वाला ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ गले में चोकर पहनें, वो आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीप नेक विद डोरी - फोटो : instagram
डीप नेक विद डोरी

बैकलेस ब्लाउज के साथ यदि डोरी लगवाई जाए तो उसका लुक काफी बदल जाता है। डोरी में हैवी सी लटकन अटैच अवश्य कराएं, ताकि आपका लुक ट्रेडिशनल लगे। ऐसे ब्लाउज में आगे की तरफ स्वीटहार्ट डिजाइन ही बनवाएं, ताकि आपका लुक ग्लैमरस भी दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें