फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Tue, 28 Jul 2020 12:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
ग्लोबल हो चुकीं बॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पिछले हफ्ते ही अपना जन्मदिन मनाया है। निक जोनास के साथ घर पर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुईं प्रियंका का लुक काफी खूबसूरत था। हमेशा की तरह को पीले रंग के ड्रेस में गॉर्जियस नजर आ रही थीं। वहीं इस समरी आउटफिट में देख निगाह हटाना मुश्किल था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
पति की गोद में बैठी प्रियंका की तस्वीर काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस तस्वीर में प्रियंका ने रेंजो ड्रेस कैरी की थी जो डिजाइनर ब्रांड ALC की डिजाइन की हुई थी। स्लीवलेस और प्लीटेड डिटेल के साथ कमर और नेक पर लगी इलास्टिक उसे अट्रैक्टिव लुक दे रहा था।

विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने अपने खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस खूबसूरत प्लीटेड ड्रेस को चुना था। जिसे ओपन हेयर और मेचिंग के ईयररिंग्स के साथ मैच किया गया है। वहीं इस ड्रेस की कीमत भी बहुत खास है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत है करीब 44,461 रुपये। जो किसी भी मामले में कम नही है। वहीं बता दें कि पिछले साल प्रियंका ने अपने जन्मदिन के लिए भी काफी खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। वहीं इस ड्रेस के साथ ली पर्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

 

4 of 5
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जन्मदिन की पार्टी के लिए मरुन रंग की शिमरी शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसकी कीमत थी करीब 78,790 रुपये जबकि इस ड्रेस के साथ लिया क्लच काफी ज्यादा कीमत का था। इस क्लच की कीमत थी करीब 3,78,124 रुपये। जिसे सुन किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। बता दें कि प्रियंका अपने लुक्स के साथ ऐसे महंगे एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिनकी कीमत अक्सर सामने आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sophie turner - फोटो : Instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के परिवार में एक नन्हा मेहमान आ गया है। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम विला रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें