फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के बर्थडे पर 9 लाख के ईयरिंग्स पहन पहुंचीं थीं प्रियंका, ट्रांसपेरेंट ड्रेस की भी हुई खूब चर्चा

Mon, 26 Aug 2019 12:17 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा अक्सर बड़े ब्रांड्स के कपड़े, शूज और एसेसरीज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन सबकी कीमत इतनी होती है, जिन्हें आम लोग नहीं खरीद सकते। हाल ही में प्रियंका अपने जेठ जो जोनस के बर्थडे में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो बहुत चर्चा में भी रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने इस पार्टी में Ralph & Russo के कलेक्शन से ब्लैक शिमर मिनी ड्रेस पहनी थी। प्रियंका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ डार्क पिंक लिपस्टिक लगाकर पूरा किया। उन्होंने बालों को ओपन किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
अपनी इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने हाथ में क्लच कैरी किया था और फुटवियर में उन्होंने सिल्वर स्टोन स्ट्रेपी हील्स पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने कानों में डायमंड स्टडेड थ्री ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे, जिनकी कीमत 12,650 डॉलर है यानी 9,04,633 लाख रुपये है। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
बात करें प्रियंका के क्लच की तो ये जिमी चू ब्रांड का है और इसकी कीमत 1,850 डॉलर यानी 1,32,529 रुपये है। इस दौरान प्रियंका के साथ निक भी मौजूद थे। निक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों को प्रियंका का ये लुक पसंद आया, वहीं कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस अजीबो-गरीब लगी। दरअसल ये पार्टी बॉन्ड थीम पर रखी गई थी। पार्टी में हर किसी ने बॉन्ड थीम के हिसाब से ही कपड़ों का चयन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें