फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स की वजह से सुनने पड़े लोगों के ताने

Thu, 14 Jan 2021 03:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा उन स्टार सेलिब्रेटी में से एक हैं जो हमेशा अपने लुक्स का ख्याल रखती हैं। रेड कार्पेट इवेंट से लेकर न्यूयार्क की सड़कों पर भी उनका जबरदस्त स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। प्रियंका बॉलीवुड के गलियारों से निकलकर हॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। ऐसे में वो हमेशा ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक को फॉलो करना पसंद करती हैं। जिसमे उनके हाई हील्स कलेक्शन भी शामिल हैं। प्रियंका जब से ग्लोबल स्टार बनीं हैं बहुत ही कम फ्लैट सैंडल या स्नीकर्स में नजर आई हैं। लेकिन उनका ये हाई हील फैशन एक बार उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन गया था। 
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra - फोटो : Instagram - priyankachopra
यहां तक कि प्रियंका अपने स्टाइलिश लुक के साथ सड़कों पर भी नजर आना पसंद करती हैं। लेकिन साल 2019 में जब वो स्काई इज पिंक की शूटिंग कर वापस लौटी तो वहां पर उनका स्ट्रीट स्टाइल काफी वायरल हुआ था। न्यूयार्क की सड़कों पर पति निक जोनास के साथ घूमते हुए उनके स्टाइल की काफी चर्चा हुई थी। लेकिन इस दौरान पहनी उनकी हाई हील्स को ट्रोलर्स ने बुरी तरह से ट्रोल कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra - फोटो : Instagram
दरअसल, प्रियंका ने फ्लोरल शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसके साथ वो हाई हील्स की सैंडल पहने दिखी थीं। जिसमे उनका लुक बेहद स्टाइलिश दिख रहा था। लेकिन जैसे ही लोगों की निगाह प्रियंका के पैरों पर गई तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका के पैरों में चोट लग गई थी। जिसके बाद वो बांए घुटने पर नी कैप लगाए दिख रही थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
priyanka chopra - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नी कैप के साथ हील्स पहनने को लेकर प्रियंका की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- प्राण जाए पर हील्स न जाए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नी कैप और हील्स का क्या कॉम्बीनेशन है। एक ने कहा- आखिर नीकैप के साथ हील्स पहनने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें