पीला कलर वैसे तो बहुत ही कम लड़कियों को पसंद आता है। लेकिन जब बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं इस रंग के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी तो उनका खूबसूरत दिखना तो लाजिमी है। वैसे भी इस साल फेस्टिव सीजन से लेकर वेडिंग सीजन में यलो कलर ट्रेंड करेगा। लेकिन अगर आप अभी तक पीले कलर को ट्राई करने से डर रही हैं तो दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा और काजोल के खूबसूरत लुक जरूर देखें।