फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हैरी-मेगन की शाही शादी में कुछ ऐसे नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, हर कोई कर रहा है तारीफ

Sun, 20 May 2018 07:55 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra at royal wedding
प्रिंस हैरी और अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मर्केल की शाही शादी ब्रिटेन के विंडसर कैसल में स्थित सेंट चार्ज चैपल चर्च में शुरू हो चुकी है। शाही महल में इसके लिए मेहमान पहुंच चुके हैं। भारतीयों को उनकी फेवरेट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक का बेसब्री से इंतजार था, जो एकमात्र भारतीय इस ऐतिहासिक शादी का हिस्सा बनी हैं। सोशल मीडिया पर शादी से प्रियंका की वीडियो और फोटो आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra at royal wedding
इस दौरान प्रियंका ने बेहद खूबसूरत फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट पहना हुआ था। प्रियंका का लेवेंडर कलर का यह खूबसूरत ड्रेस विविएन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra at royal wedding
इंटरनेशनल मीडिया में भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों को उनका ये लुक बेहद पसंद भी आ रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
priyanka chopra at royal wedding
बता दें, इसस पहले प्रियंका ने शनिवार को लड़कियों के एक ग्रुप की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और साथ में कैप्शन में लिखा था, "शादी से पूर्व की मस्ती! रात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के क्षण।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें