फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने छोटी सी डेनिम फ्रॉक में दिखाया क्यूट अंदाज, इस ड्रेस की कीमत नहीं जानना चाहेंगे आप?

Sun, 02 Aug 2020 11:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा वैसे तो स्टाइल के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। लेकिन कभी कभार उनकी इस स्टाइल में क्यूटनेस भी शामिल रहती है। तभी तो कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में वो क्यूट बट सेसी लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव प्रियंका अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसमें उनके ग्लैमरस लुक की चर्चा होती है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
denim dress - फोटो : instagram
हालांकि इस बार प्रियंका का लुक बोल्ड होने के साथ ही काफी क्यूट भी दिख रहा है। प्रियंका ने शार्ट लेंथ की डेनिम की फ्रॉक पहनी है। जिसकी स्केवयर नेकलाइन और फुल स्लीव इसे बेहद खास लुक दे रही है। वहीं उनका पोज देने का स्टाइल इस पूरे लुक को क्यूट बना रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
denim dress - फोटो : freepeople website
प्रियंका की ये ड्रेस मशहूर गर्ल ब्रांड फ्रीपीपुल (freepeople) की है। जो ज्यादातर बोहेमियन लुक की ड्रेसेज को डिजाइन करते हैं। वैसे प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत भी कुछ कम नही है। 128 डॉलर यानी की करीब 9,591 रुपये की इस ड्रेस को खरीदने के लिए दो बार तो सोचना पड़ेगा।

 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका भी कपड़ों को रीपिट करने से नहीं चूकती हैं। तभी तो दो दिन पहले शेयर की उनकी तस्वीर में मिसेज जोनास ने बांधनी प्रिंट की ब्लैक शीयर ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ गोल्डन फ्रेम का ड्रामेटिक सनग्लास लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
जबकि पिंक लिप्स और प्रियंका के मेसी हेयर ने उन्हें बहुत ही आकर्षक लुक दिया है। वैसे प्रियंका इस ड्रेस को पहन निक जोनास के साथ पहले भी स्पॉट हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को डेनिम ड्रेस से भी खासा लगाव है और वो अक्सर ही इसमें स्पॉट हो जाती हैं। कुछ महीनों पहले भी प्रियंका ने डेनिम की बहुत ही स्टाइलिश ड्रेस में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वो हमेशा की तरह ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें