देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हॉलीवुड फिल्में करने लगी हैं लेकिन इसके बाद भी उनका साड़ी प्रेम यहां वहां दिख ही जाता है। इस लॉकडाउन में जब सभी घऱ में रहने को मजबूर हैं और प्रियंका चोपड़ा भी न्यूयार्क में अपने घर में पति निक जोनास के साथ समय बिता रही हैं। ऐसे में उन्हें साड़ी की याद आ गई। पति निक जोनास के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने दिख रही हैं।