प्रियंका चोपड़ा अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चित हैं। चाहे कैजुअल लुक की बात की जाए या पार्टी लुक की हर मौके पर वह अपने स्टाइल के कारण छा जाती हैं। ये ही वजह है कि उन्हें स्टाइल आइकन कहा जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्लैक कलर की लेदर ड्रेस में बारिश एंजॉय करती हुई नजर आईं। प्रियंका का यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनकी यह ड्रेस Ralph Lauren ब्रांड की है।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने हाई बन बनाया हुआ था और साथ में राउंड ब्लैक ग्लासेज लगाए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने डार्क रेड कलर की लिपशेड लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी। फुटवियर में उन्होंने पोइंटेड टॉय हील्स पहनी थी।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पति निक जोनस के झूमती दिख रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने बैकलेस हॉल्टर चेक ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।