फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी हीरोइनें भी स्टाइल और कंफर्ट के लिए पहनती हैं 'डेनिम ड्रेस', क्या आपने ट्राई किया?

Sat, 13 Jun 2020 12:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
denim dress - फोटो : social media
लड़कियां स्टाइल और फैशन टिप्स के लिए अक्सर ही एक्ट्रेस को फॉलो करती हैं। लेकिन अगर आप स्टाइल के लिए इन हीरोइनों के फिल्मी लुक पर ध्यान देती होंगी। लेकिन असल जिंदगी में कैजुअल आउटिंग के लिए करीना कपूर से लेकर कटरीना और प्रियंका चोपड़ा भी स्टाइल के साथ कंफर्ट में रहना पसंद करती हैं। तभी तो इनके स्टाइलिश लुक में डेनिम की ये ड्रेसेज शामिल हैं। जिसे वो पहनें हुए नजर आ चुकी हैं। तो अगली बार अगर आप भी डेनिम की ड्रेस पहनना चाहती हैं तो एक बार इन हीरोइनों के लुक्स पर जरूर ध्यान दें। तस्वीरों में देखें स्टाइलिश लुक्स।


 
विज्ञापन

2 of 5
denim dress - फोटो : instagram
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश और बोल्ड ड्रेस में नजर आती हैं। लेकिन कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए ये भी डेनिम ड्रेस को पसंद करती हैं। तभी तो उनकी ये शर्ट डेनिम ड्रेस आम लड़कियों के लिए परफेक्ट है। और अगर आपको स्टाइल में रहना पसंद है तो प्रियंका की इस ड्रेस को भी चुन सकती हैं।




 
विज्ञापन

3 of 5
denim dress - फोटो : instagram
अगर चाहती हैं कि आपके स्टाइल में कमी ना आए तो करीना कपूर की इस डेनिम ड्रेस को कॉपी कर सकती हैं। तैमूर को गोद में उठाए करीना इस कैजुअल लुक में भी काफी इंप्रेसिव दिख रही हैं।


 

4 of 5
denim dress - फोटो : instagram
वहीं मीरा राजपूत की ये डेनिम ड्रेस हर लड़की को पसंद आएगी। मीरा ने इस शार्ट ड्रेस के साथ फ्लैट्स को कैरी किया है। जिसे आप हूबहू कॉपी कर सकती हैं। लेकिन अगर आप इस लुक में स्नीकर्स को ऐड करेंगी तो ये बिल्कुल परफेक्ट दिखेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
denim dress - फोटो : instagram
डेनिम ड्रेस में कटरीना कैफ भी जलवे दिखा चुकी हैं। डेनिम शार्ट ड्रेस में कटरीना इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जिसमें उनका लुक हमेशा की तरह ही स्टाइलिश है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें