हमारी 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस का ससुराल भले ही विदेशी हो लेकिन खास मौकों पर वो साबित कर ही देती हैं कि 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'। प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं लेकिन वजह भी दिलचस्प होती है। फैशन डीवा इस बार पारंपरिक साड़ी को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
2 of 4
जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में जहां बाकि लोग डिजाइनर सूट और स्टाइलिश ड्रेस में सज-संवर कर आए वहीं अपनी 'देसी गर्ल' भारतीय पारंपरिक गुलाबी साड़ी में नजर आईं। साड़ी में जलवा बिखेरती प्रियंका पति निक जोनस के साथ बेहद खूबसूरत और भीड़ से हटकर लग रही थीं।
विज्ञापन
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा की साड़ी कोई और नहीं बल्कि सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की थी। 36 वर्षीय अभिनेत्री ने साड़ी के साथ डीप नेक लाइन वाला मैचिंग ब्लाउज पहना। पूरी साड़ी पर फ्लोरल काम था। प्रियंका के मेकअप की बात करें तो दिन के फंक्शन को ध्यान में रखते हुए मेकअप भी dewy था। आंखों में काजल और पिंक लिप्स में प्रियंका काफी फब रही थीं।
भारतीय पारंपरिक परिधान के साथ बिल्कुल वैसा ही हेयर स्टाइल भी किया। बन के साथ बालों में गुलाबी गुलाब चारचांद लगा रहे थे। जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के हर फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हर फैशन लुक से मन मोह लिया। प्रियंका की कोई ड्रेस और स्टाइल ऐसा नहीं था जिसमें कमी निकाली जाए। उन्होंने दिखा दिया कि हर फंक्शन में खुद को स्टाइल और डिसेंसी के साथ कैसे कॉन्फिडेंट बनाया जा सकता है।