प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचीं। कैलिफोर्निया में आयोजित इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड के भी कई सारे सितारे शिरकत करते नजर आए। लेकिन, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर आते ही वायरल हो गई। गुलाबी रंग के गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।