फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी अवार्ड शो में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, गाउन को देख यूजर दे रहे भद्दे कमेंट

Mon, 27 Jan 2020 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है और इस बात का सबूत वो अपने स्टाइल सेंस से देती रहती हैं। ग्रैमी अवार्ड शो के ठीक पहले शाम की पार्टी में अपने आइवरी सैटिन गाउन को लेकर तारीफें बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड शो में अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल नहीं जीत पाईं। सफेद रंग के गाउन में पति निक जोनस संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा के गाउन को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर उनको ट्रोल करने लगे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
दरअसल, हर साल ग्रैमी अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है। इस बार इसे लॉस एंजिलिस के स्टैपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था। जहां पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ सफेद रंग के गाउन में पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। लेकिन उनका ये आउटफिट इंडियन फैन को पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा ने Ralph and Russo का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन रखा हुआ था। जिसका डीप वी प्लंगिग नेक लाइन पेट तक खुला हुआ था, जिसमें उनकी नाभि साफ दिख रही थी। एक्सेसरीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड ईयरिंग के साथ ही रिंग भी कैरी की थी। साथ में साइड पार्टिशन ओपन स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिप्स लुक को शानदार बना रहे थे। 

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
वहीं निक जोनस से गोल्डन ब्राउन रंग का सूट कैरी किया था। जिसके साथ मैचिंग टीशर्ट और घड़ी पहन रखी थी। हांलाकि प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेस को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने सिरे से नकार दिया। कुछ यूजर देसी गर्ल की ड्रेस को टेबल क्लॉथ कह रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा ने प्री ग्रैमी अवार्ड के लिए पहनी ड्रेस के लिए काफी तारीफें बटोरी थीं। आइवरी सैटिन गाउन में तैयार प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस की लोगों ने तारीफें भी बहुत की थीं।देसी गर्ल की ये ड्रेस डिजाइनर निकोलस जेब्रां ने डिजाइन की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें