फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Carpet Look: प्रियंका चोपड़ा के रेड कारपेट लुक की तस्वीरें आईं सामने, फ्लोरल पैंट सूट में दिखाईं अदाएं

Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra
विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। प्रियंका अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और फैशन स्टाइल से भारत को विश्व के सामने प्रस्तुत करती हैं। प्रियंका जितनी उम्दा एक्ट्रेस हैं उतना ही उनका स्टाइल भी आकर्षक है। प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस कमाल का है। एक्ट्रेस के लुक में भारतीयता और विदेशी दोनों की झलक साफ दिखती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कभी भारतीय परिधानों में प्रियंका की सादगी और खूबसूरती देखने को मिलती है तो कभी उनका बोल्ड लुक दिख जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और पति निक जोनस की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में प्रियंका का स्टाइल किसी इंटरनेशनल सेलेब से कम नहीं है। प्रियंका की ये तस्वीरें लंदन में आयोजित 2021 फैशन अवॉर्ड्स रेड कारपेट के दौरान की हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए प्रियंका का रेड कारपेट लुक।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra
तस्वीरों में देख सकते हैं कि प्रियंका ने फ्लोरल प्रिंट पैंट सूट पहन रखा है। इस ड्रेस में प्रियंका क्लासी और स्टाइलिश दिख रही हैं। प्रियंका की इस ड्रेस को  रिचर्ड क्वीन ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra
ब्लैक बेस पर मल्टी कलर में फ्लोरल प्रिंट दिए गए हैं। वी नेकलाइन टॉप के साथ मैचिंग पैंट, बेल्ट और मैचिंग ग्लव्स को पहन रखा है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra
इसके साथ ही प्रियंका ने अपना लुक अधिक अट्रैक्टिव बनाने के लिए मैचिंग फ्लोरल केप कैरी कर रखा है। इसके साथ प्रियंका ने हेयरस्टाइल में बन बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट - फोटो : instagram/priyankachopra
अपने इस ड्रामेटिक आउटफिट के साथ प्रियंका ने ट्रेंडी ज्वेलरी कैरी कर रखी है। इसमें बुल्गारी की डिजाइनर नेकलेस सेट को प्रियंका ने अपने लुक के साथ स्टाइल किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें