फेस्टिव सीजन में अगर आप अभी तक नए लुक की तलाश में हैं तो इस बार साड़ी या लहंगे के ब्लाउज को फुल स्लीव में ट्राई करें। यहां तक कि कुर्ते के साथ भी ये स्टाइल काफी जंचेगा। वैसे अगर आप बॉलीवुड एंस्पायर लुक ट्राई करना चाहती हैं तो बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण और यहां तक कि कटरीना कैफ भी इस तरह के फुल स्लीव ब्लाउज में अपना एथिनिक बट स्टाइलिश लुक दिखा चुकी हैं। साथ ही फैंस को इनका ये लुक खासा पसंद भी आया था। तो चलिए देखें कब-कब इन एक्ट्रेस ने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ अपने एथिनिक लुक को शानदार बनाया।