प्रियंका और निक
- फोटो : instagram
दरअसल, कांस के रेड कार्पेट पर शिरकत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पति निक जोनास के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने गाउन की जगह लेवेंडर कलर की खूबसूरत मिडी ड्रेस को चुना था। Fendi ब्रांड की इस ड्रेस की कई सारी खासियत थी। फिश स्केल जैसी डिजाइन की इस ड्रेस को पूरा मछली की स्किन सा लुक दिया गया था। बस्ट एरिया पर लेटेक्स के साथ शियर कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। तो वहीं कमर के नीचे के हिस्से पर फिश की स्किन की डिजाइन बनाई गई थी। साथ ही शियर मटेरियल की स्लीव के साथ ही टर्टलनेकलाइन डिजाइन दी गई थी।